BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2025, 12:10 pm
KHABAR : बुंदेलखंड के गांव की बेटी काजल बघेल इटली वर्ल्डकप शूटिंग में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व कबड्डी से शूटिंग तक का सफर, पढे़ भरत यादव की खबर

Share On:-

छतरपुर। जिले के एक गांव बमीठा की काजल सिंह बघेल अब इटली में होने वाले शूटिंग वर्ल्डकप में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगी। काजल के पिता शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि उनकी बेटी का चयन साल 2019 में खेलो इंडिया के ट्रायल में चयन हुआ था। इसके बाद वह भोपाल की शूटिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही है और साथ ही साथ कॉलेज की पढ़ाई भी कर रही है। पिछले 5 वर्ष से काजल लगातार नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग ले रही है और मैडल भी जीत रही है। अभी हाल ही में इंडिया टीम की ओर से खेलते हुए सटीक निशाना लगाया। इसके बाद एनआरआई ने उन्हें देश की टीम में शामिल किया है अब वे इटली में होने वाले वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।


शूटिंग कैंप में काजल का सिलेक्शन हुआ
बता दें कि बुंदेलखंड में क्रिकेट, शूटिंग की जगह कबड्डी, खो खो जैसे खेल ज्यादा प्रचलित हैं। काजल भी कबड्डी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी और शूटिंग के बारे में काजल को कुछ भी जानकारी नहीं थी। जिले में शूटिंग के लिए कैंप लगने के बाद काजल का सिलेक्शन हुआ और उसके बाद काजल शूटिंग में ही अपना कैरियर देखने लगी।


3 हजार बच्चों में से तीन का ही चयन
काजल के पिता ने यह भी बताया कि वह ग्रामीण परिवेश में रहते हैं, और शूटिंग के बारे में ज्दाया नहीं जानते थे, वहीं काजल ने भी सिलेक्शन के पहले कभी बन्दूक को हाथ से छुआ तक नहीं था, हालांकि अकादमी में ही उसको ट्रेनिंग मिली और ट्रेनिंग के बाद 2 से 3 हजार बच्चों में से तीन का ही चयन हुआ जिसमें से काजल भी एक है। वे एक जुलाई को भारत से इटली के लिए रवाना होंगी, जहां 4 से 9 जुलाई तक सिंगल्स, डबल्स मैच होंगे। काजल शूटिंग में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी, जिससे क्षेत्र और बुंदेलखंड का नाम रोशन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE