BREAKING NEWS
BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<     BIG NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर.. <<     KHABAR : खरगोन में भक्ति भाव से मनाई नागपंचमी,.. <<     KHABAR : दंत चिकित्सकों के लिए 13 लाख तक सुरक्षा कवर,.. <<     VIDEO NEWS: सावन में शिवभक्ति का सैलाब! मंदसौर से.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी की अनोखी पहल,.. <<     देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यक्रम, बड़ी.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, हर.. <<     NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<     गुना से बाबा महाकाल के दरबार तक निकली भव्य.. <<     उज्जैन में करंट की अफवाह से मची भगदड़,.. <<     BIG NEWS : हथियारों के साथ भड़काऊ रील डालना पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में एमपी का.. <<     BIG NEWS VIDEO: नीमच में बैग खोलते ही उड़ गए होश! 10 किलो.. <<     जमुनिया रावजी से नीलकंठ महादेव तक निकली भव्य.. <<     KHABAR : 165 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली राष्ट्रपथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2025, 1:05 pm
KHABAR : लोक निर्माण विभाग 01 जुलाई को करेगा एक लाख पौधों का रोपण, जल संरक्षण के लिए 500 लोक कल्याण सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा औचक निरीक्षण की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस योजना के अंतर्गत हर माह दो दिन रेंडमली चयनित कार्यों का औचक निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता का परीक्षण किया जाएगा।
इसी क्रम में मुख्य अभियंताओं के सात दलों द्वारा बैतूल, बालाघाट, श्योपुर, बुरहानपुर, अनूपपुर, मंदसौर एवं दमोह जिलों में 35 कार्यों का निरीक्षण किया गया। इनमें 14 कार्य लोक निर्माण विभाग (सड़क/पुल), 11 कार्य पी.आई.यू. (भवन), 06 कार्य म.प्र. सड़क विकास निगम, 03 कार्य म.प्र. भवन विकास निगम एवं 01 कार्य एन.एच. का सम्मिलित रहा।
मंत्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण दलों से प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रमुख अभियंता (बी एण्ड आर) के.पी.एस. राणा, प्रमुख अभियंता (भवन) एस.आर. बघेल, प्रमुख अभियंता (भवन विकास निगम) अनिल श्रीवास्तव, तकनीकी सलाहकार आरके मेहरा, उपसचिव एआर सिंह सहित समस्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा में बालाघाट जिले के कुटुंब न्यायालय भवन कार्य को बहुत अच्छा पाया गया, जिसके लिए कार्यपालन यंत्री उदल सिंह उईके, अनुविभागीय अधिकारी आनंद राव बनसोर एवं उपयंत्री ममता धुर्वे की सराहना की गई। श्योपुर जिले में करहल-सरई-बरगवां मार्ग के कार्य को उत्कृष्ट पाए जाने पर कार्यपालन यंत्री विष्णु अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी अंजली प्रजापति एवं उपयंत्री एमसी दंडोतिया की प्रशंसा की गई।
अनूपपुर जिले में अनूपपुर-दर्री खेरखा मार्ग का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, जिस पर ठेकेदार मैसर्स गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, गुरुग्राम के विरुद्ध कार्रवाई के लिये निर्देशित किया गया। बुरहानपुर जिले में सिवाल-केरपानी-अमूल्ला परेठा मार्ग में कार्य विलंब पाए जाने पर मैसर्स के.जी. गुप्ता इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंदौर तथा अनूपपुर जिले में कमरोद-चटुआ-टंकीटोला मार्ग के कार्य पर मैसर्स सिद्धि विनायक बिल्डर्स एंड सप्लायर्स, शहडोल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश संबंधित मुख्य अभियंता को दिए गए।
मंत्री राकेश सिंह ने 01 जुलाई को एक लाख पौधों का रोपण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पौधों की सुरक्षा, रखरखाव एवं जियोटैग फोटोग्राफ्स अपलोड करने के निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सभी अधिकारी अपने परिवार सहित भागीदारी करें। सड़क निर्माण के साथ जल संरक्षण को प्रोत्साहित करते हुए मंत्री सिंह ने 500 लोक कल्याण सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें से 20 सरोवरों का निरीक्षण स्वयं मंत्री करेंगे जबकि 10-10 सरोवरों का निरीक्षण मुख्य अभियंता करेंगे। 08, 09 एवं 10 जून 2025 को चलाए गए निरीक्षण अभियान में चिन्हित सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही, सभी अभियंताओं को लोक पथ मोबाइल ऐप में पॉट होल्स एवं सुधार कार्य की जानकारी दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE