नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि राज्य में पहली बार बड़े स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भर्ती डिजिटल माध्यम से की जा रही है। इसके तहत 19,504 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु MP Online के चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) पर विज्ञापन जारी किया गया है।
मंत्री भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटलीकरण एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव की पारदर्शिता की नीति के तहत यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक महिलाएं 4 जुलाई 2025 तक पोर्टल पर आवेदन एवं दस्तावेज अपलोड कर सकती हैं। ऑफलाइन या व्यक्तिगत आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश की पात्र महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया तथा आमजन से भी इस पहल का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की।