मंदसौर। मध्यप्रदेश विधानसभा पुस्तकालय, अनुसंधान एवं संदर्भ समिति के सभापति एवं विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने समिति के सदस्यों सहित पावन नगरी मंदसौर में शिवना नदी तट स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर समिति के सदस्य विधायक जितेंद्र उदयसिंह पंड्या, विधायक विवेक विक्की पटेल, विधायक चौन सिंह वरकड़े एवं अन्य सदस्यगण तथा विधानसभा सचिवालय के कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। सभी ने प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
दर्शन के दौरान पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एसडीएम मंदसौर शिवलाल शाक्य सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं पत्रकार भी उपस्थित रहे।