BREAKING NEWS
BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<     BIG NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर.. <<     KHABAR : खरगोन में भक्ति भाव से मनाई नागपंचमी,.. <<     KHABAR : दंत चिकित्सकों के लिए 13 लाख तक सुरक्षा कवर,.. <<     VIDEO NEWS: सावन में शिवभक्ति का सैलाब! मंदसौर से.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी की अनोखी पहल,.. <<     देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यक्रम, बड़ी.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, हर.. <<     NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<     गुना से बाबा महाकाल के दरबार तक निकली भव्य.. <<     उज्जैन में करंट की अफवाह से मची भगदड़,.. <<     BIG NEWS : हथियारों के साथ भड़काऊ रील डालना पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में एमपी का.. <<     BIG NEWS VIDEO: नीमच में बैग खोलते ही उड़ गए होश! 10 किलो.. <<     जमुनिया रावजी से नीलकंठ महादेव तक निकली भव्य.. <<     KHABAR : 165 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली राष्ट्रपथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2025, 3:14 pm
BIG NEWS : नारकोटिक्स इंदौर की विंग और तस्कर सलमान खान, जब हुआ पुलिस अभिरक्षा से फरार तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही लगी भनक तो दी यहां दबिश, दोबारा हत्थे चढ़ा 10 हजार रूपये का ईनामी बदमाश, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। नारकोटिक्स इंदौर विंग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रतलाम से मादक पदार्थ (एमडी) लाकर इंदौर व आसपास सप्लाई करने वाला फरार तस्कर सलमान खान पिता मोहम्मद ताज़ निवासी जावरा को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुलिस अभिरक्षा से 19 जून 2025 को फरार हो गया था, जिसके बाद उस पर 10,000 का इनाम घोषित किया गया था।

नशा तस्करों के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान-
प्रदेश में मादक पदार्थ तस्करों व माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केपी राव द्वारा सभी नारकोटिक्स विंग इकाइयों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक महेश चंद्र जैन के निर्देशन में नारकोटिक्स इंदौर विंग की टीम ने यह कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई-
सूचना तंत्र के माध्यम से नारकोटिक्स विंग को जानकारी मिली थी कि सलमान खान, बड़ी मात्रा में एमडी (मिलियन्स ड्रग) लेकर इंदौर में सप्लाई करने वाला है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स टीम ने आरोपी को 54 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही थी।

पुलिस अभिरक्षा से हुआ था फरार, अब पुनः गिरफ्त में-
लेकिन दिनांक 19.06.25 को आरोपी सलमान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई। फरारी को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी महेश चंद्र जैन द्वारा उस पर 10,000 का इनाम घोषित किया गया। नारकोटिक्स इंदौर विंग ने पुनः अपने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए दिनांक 22.06.25 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नारकोटिक्स टीम का सराहनीय योगदान-
इस कार्रवाई में नारकोटिक्स इंदौर विंग की टीम की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और कुशल सूचना तंत्र की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित कोई जानकारी हो तो उसे गोपनीय रूप से पुलिस के साथ साझा करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE