BREAKING NEWS
BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<     BIG NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर.. <<     KHABAR : खरगोन में भक्ति भाव से मनाई नागपंचमी,.. <<     KHABAR : दंत चिकित्सकों के लिए 13 लाख तक सुरक्षा कवर,.. <<     VIDEO NEWS: सावन में शिवभक्ति का सैलाब! मंदसौर से.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी की अनोखी पहल,.. <<     देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यक्रम, बड़ी.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, हर.. <<     NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<     गुना से बाबा महाकाल के दरबार तक निकली भव्य.. <<     उज्जैन में करंट की अफवाह से मची भगदड़,.. <<     BIG NEWS : हथियारों के साथ भड़काऊ रील डालना पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में एमपी का.. <<     BIG NEWS VIDEO: नीमच में बैग खोलते ही उड़ गए होश! 10 किलो.. <<     जमुनिया रावजी से नीलकंठ महादेव तक निकली भव्य.. <<     KHABAR : 165 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली राष्ट्रपथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2025, 3:37 pm
BIG NEWS : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी के संविधान हत्या दिवस मनाने पर बोला हमला, भाजपा की सोच संविधान और दिलत विरोधी, दिया ये बड़ा बयान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी के संविधान हत्या दिवस मनाने पर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही सबसे ज्यादा संविधान की हत्या की है। भाजपा की सोच संविधान और दिलत विरोधी है। वहीं पीसीसी चीफ ने ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब की मूर्ति, चाचौड़ा विधायक के द्वारा सीएम को लिखे पत्र और आजीविका मिशन घोटाले पर भी बयान दिया हैं।


एमपी में बीजेपी 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाएगी। जिला स्तर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसे लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही सबसे ज्यादा संविधान की हत्या की है। बीजेपी संविधान बदलना चाहती थी। 25 जून को वो जो भी कर रहे हैं, खुद के खिलाफ कर रहे हैं। ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर भी जीतू पटवारी का बयान सामने आया हैं।


दलितों पर अत्याचार में एमपी नंबर वन- पीसीसी चीफ
पीसीसी चीफ ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा का स्थापना राजनीतिक मुद्दा नहीं है। बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा न्यायालय वाले स्थान पर नहीं लगेगी तो कहां लगेगी। सरकार से भी कई बार आग्रह किया था। बीजेपी की सोच संविधान विरोधी है। दलित विरोधी सोच है। मध्य प्रदेश दलितों पर अत्याचार में नंबर वन पर है।


आजीविका मिशन घोटाले पर कही ये बात
जीतू पटवारी ने आजीविका मिशन घोटाले पर कहा कि जहां भी घोटाले होते हैं और जांच की बात आती है तब सरकार लीपा पोती करती है। आज तक किसी भी जांच का न तो दोषी मिला और न ही कोई सजा हुई। किसी भी जांच समिति ने जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी। वहीं चाचौड़ा विधायक द्वारा सीएम को लिखे पत्र पर उन्होंने कहा कि सरकार जनप्रतिनिधियों का लगातार अपमान कर रही है। सरकार ने कांग्रेस के विधायकों के साथ भेदभाव किया। बीजेपी के कई जनप्रतिनिधि आज भी असंतोष में है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE