BREAKING NEWS
BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<     BIG NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर.. <<     KHABAR : खरगोन में भक्ति भाव से मनाई नागपंचमी,.. <<     KHABAR : दंत चिकित्सकों के लिए 13 लाख तक सुरक्षा कवर,.. <<     VIDEO NEWS: सावन में शिवभक्ति का सैलाब! मंदसौर से.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी की अनोखी पहल,.. <<     देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यक्रम, बड़ी.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, हर.. <<     NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<     गुना से बाबा महाकाल के दरबार तक निकली भव्य.. <<     उज्जैन में करंट की अफवाह से मची भगदड़,.. <<     BIG NEWS : हथियारों के साथ भड़काऊ रील डालना पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में एमपी का.. <<     BIG NEWS VIDEO: नीमच में बैग खोलते ही उड़ गए होश! 10 किलो.. <<     जमुनिया रावजी से नीलकंठ महादेव तक निकली भव्य.. <<     KHABAR : 165 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली राष्ट्रपथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2025, 4:04 pm
BIG NEWS : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर जताया संतोष, नक्सलवाद को लेकर की बैठक, मध्यप्रदेश समेत 7 राज्यों के डीजीपी /एडीजीपी हुए शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया हैं। वहीं उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि 31 मार्च, 2026 तक देश नक्सलवाद से पूरी तरह से मुक्त हो जाएगा। शाह ने कहा कि जिस तरह से हमारे सुरक्षाबलों ने पराक्रम दिखाया है और सूचना एजेंसियों ने सटीक रणनीति बनाई है, उसके आधार पर हम इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर लेंगे।


दरअसल, रविवार (22 जून) को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। राजधानी रायपुर में उन्होंने नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के डीजीपी, एडीजीपी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस मीटिंग में एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना और एसडीजी एएनओ पंकज श्रीवास्तव शामिल हुए।


चौन की नींद नहीं सो पाएंगे नक्सली
इस दौरान अमित शाह ने मध्य प्रदेश पुलिस की निरंतर अच्छी कार्रवाई पर संतोष जाहिर किया हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हर वर्ष बारिश के मौसम में आराम करने वाले नक्सली इस बरसात में चौन की नींद नहीं सो पाएंगे क्योंकि हमारे सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी रहेगा। शाह ने कहा कि नक्सलवाद के रास्ते पर भटक कर गए सभी युवाओं से हथियार डालकर सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाने की अपील की।


केंद्रीय गृहमंत्री ने आगे कहा कि हिंसा के रास्ते पर चल रहे युवा सरकार पर भरोसा करें और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। इस तरह वे अपने आप देश की विकास यात्रा के साथ जुड़ जाएंगे। अमित शाह ने कहा कि सरकार ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों से जो वायदा किया है, उसे पूरा किया जाएगा और उससे अधिक सहायता करने का प्रयास भी किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE