BREAKING NEWS
BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<     BIG NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर.. <<     KHABAR : खरगोन में भक्ति भाव से मनाई नागपंचमी,.. <<     KHABAR : दंत चिकित्सकों के लिए 13 लाख तक सुरक्षा कवर,.. <<     VIDEO NEWS: सावन में शिवभक्ति का सैलाब! मंदसौर से.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी की अनोखी पहल,.. <<     देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यक्रम, बड़ी.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, हर.. <<     NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<     गुना से बाबा महाकाल के दरबार तक निकली भव्य.. <<     उज्जैन में करंट की अफवाह से मची भगदड़,.. <<     BIG NEWS : हथियारों के साथ भड़काऊ रील डालना पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में एमपी का.. <<     BIG NEWS VIDEO: नीमच में बैग खोलते ही उड़ गए होश! 10 किलो.. <<     जमुनिया रावजी से नीलकंठ महादेव तक निकली भव्य.. <<     KHABAR : 165 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली राष्ट्रपथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2025, 4:25 pm
KHABAR : इंदिरा सागर बांध के विस्थापितों ने शुरू किया आंदोलन, एनएचडीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन, विस्थापित बोलें- सरकार मांगे पूरी करें, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। इंदिरा सागर बांध के विस्थापित लोगों ने तीन दिन का प्रदर्शन सोमवार से शुरू कर दिया है। एनएचडीसी कार्यालय के सामने टेंट लगाकर विस्थापित प्रदर्शन कर रहे हैं। 254 गांव के प्रतिनिधियों ने अपनी पीड़ा बताई हैं। प्रमुख मांग एनएचडीसी कार्यालय को खंडवा में यथावत रखने व एनएचडीसी की लापरवाही के कारण चल रहे हजारों प्रकरणों का अविलंब निराकरण किए जाने की हैं।


विस्थापितों का कहना है कि एनएचडीसी ने पहले निर्णय लिया था इंदिरा सागर के विस्थापितों के प्रकरणों में न्यायालय में विस्थापितों के विरुद्ध अपील नहीं की जाएगी। जो अपील की गई है तथा उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में प्रचलित है उन समस्त अपीलों को बिना शर्त वापस लेकर विस्थापितों को भुगतान किया जाएगा। लेकिन 20 वर्षों बाद भी विस्थापित न्याय की आस लगाए बैठे हैं। विस्थापितों को शीघ्र न्याय मिले।


सरदार सरोवर और ओंकारेश्वर परियोजना की तरह इंदिरा सागर परियोजना के विस्थापितों को स्पेशल पैकेज देने, नया हरसूद में व्यावसायिक भूखंडों का मालिकाना हक देने, आवंटित आवासीय भूखंडों में उबड़ खाबड़ भूखंडों का समतलीकरण करके देने जैसी मांगों को पूरा किया जाए।


खंडवा स्थित एनएचडीसी कार्यालय को अन्यत्र ले जाने की एनएचडीसी द्वारा योजना बनाई जा रही है। जबकि विस्थापितों मांग की है कि इंदिरा सागर बांध में डूब में आए लगभग 254 ग्रामों के विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए एनएचडीसी कार्यालय का खंडवा में होना आवश्यक है।


क्योंकि जिला न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं सर्वाेच्च न्यायालय में विस्थापितों के रेफरेंस केस लगे हुए हैं। जिसका समाधान एनएचडीसी कंपनी लिमिटेड के माध्यम से किया जाना है। अतः एनएचडीसी कार्यालय को खंडवा में यथावत रखा जाए।


आंदोलन से जुड़े डॉ. डीएल बकोरिया ने बताया कि डूब पीड़ितों की कई मांगों को लेकर हजारों विस्थापितों द्वारा 23 से 25 जून तक एनएचडीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। हमारी मांग दोबारा मुआवजा दिए जाने की नहीं है बल्कि सरकार ने विस्थापन के दौरान जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जाए।


हरसूद को चंडीगढ़ की तर्ज पर बसाने का वादा किया था। विस्थापित परिवार के शिक्षित बच्चों को सरकारी नौकरी देने की बात कही गई थी। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE