मुरैना। जौरा विधानसभा के विधायक पंकज उपाध्याय ने कैलारस नगर में जल भराव को लेकर जल सत्याग्रह किया कैलारस नगर की एम एस रोड, पुरानी सब्जी मंडी, नहर के पास, पहाड़गढ़ रोड, गांधी मार्ग ,रेल पटरी के पास, रेलवे के सभी अंडर ब्रिज, ग्राम आंतरि,रिठौनिया,डोंगरपुर,कैलारस ग्रामीण खुमान का पूरा एवं समस्त कैलारस नगर पहली बारिश में 1 घंटे में ही तीन-तीन चार-चार फीट पानी भर गया क्षेत्र के आमजन रहवासी बड़े परेशान रहे विधायक उपाध्याय ने कहा कि कई वर्षों से जल भराव की समस्या जस की तस बनी हुई है मेरे द्वारा विधानसभा में भी इस बाबत प्रश्न किया गया शासन के द्वारा लगातार कहा जा रहा है कि हम जल्दी ही इसका निराकरण करेंगे पिछले वर्ष भी मेरे द्वारा तहसील प्रांगण में धरना दिया गया परंतु कोई सुनवाई नहीं की गई इसी समस्या को लेकर आज नगर के रहवासियों के साथ पानी में बैठकर जल सत्याग्रह कर धरना दिया सोमवार सुबह 10ः00 बजे विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ एमएस रोड श्रीजी स्कूल के सामने पहुंचे जहां पर कई दुकानदार ने बताया कि उनके दुकानों घरों में दो दो तीन तीन फीट पानी भर गया लाखों का नुकसान हुआ विधायक उपाध्याय ने तुरंत साथियों साथ भी सड़क पर गंदे पानी में बैठ गए लगभग 2 घंटे बाद एसडीएम तहसीलदार एवं अन्य आल्हा अधिकारी जल सत्याग्रह स्थान पर पहुंचे एवं विधायक को समझने का प्रयास किया विधायक पंकज उपाध्याय ने कहा कि हर बार की तरह आपके आश्वासन से नहीं माने जाएंगे तब एसडीएम ने कलेक्टर से फोन के माध्यम से चर्चा कर समस्या से अवगत कराया उन्होंने तुरंत समस्या के समाधान का आश्वासन दिया तथा एसडीएम ने आश्वस्त किया कि पानी की जल्द से जल्द निकासी की जाएगी और आगे से ऐसी समस्या पुनः उत्पन्न नहीं होगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया एवं चेतावनी दी कि अगर फिर से ऐसी समस्या उत्पन्न हुई तो इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन किया जायेगा।