BREAKING NEWS
NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<     गुना से बाबा महाकाल के दरबार तक निकली भव्य.. <<     उज्जैन में करंट की अफवाह से मची भगदड़,.. <<     BIG NEWS : हथियारों के साथ भड़काऊ रील डालना पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में एमपी का.. <<     BIG NEWS VIDEO: नीमच में बैग खोलते ही उड़ गए होश! 10 किलो.. <<     जमुनिया रावजी से नीलकंठ महादेव तक निकली भव्य.. <<     KHABAR : 165 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली राष्ट्रपथ.. <<     श्रावण सोमवार पर खात्याखेड़ी से निकली भव्य.. <<     KHABAR : नवांकुर सखियों का सम्मेलन, पर्यावरण.. <<     KHABAR : सावन में निकली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा,.. <<     नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट,.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर कालेश्वर देव मंदिर में हुआ.. <<     KHABAR : सेगांव में दशोरा नागर समाज ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर आंकली में पंचमुखी बालाजी और.. <<     KHABAR : तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच.. <<     नागपंचमी और श्रावण सोमवार पर महाकाल मंदिर.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर भाटखेड़ी में निकली भगवान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2025, 6:28 pm
KHABAR : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित, जुलाई माह की इस तारीख तक उठा सकते हैं लाभ, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। संचालनालय महिला एवं बाल विकास भोपाल द्वारा जिले में बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पूर्णतः अस्थाई एवं मानदेय आधारित मानसेवी रिक्त पदों की पूर्ति के लिए एमपी ऑनलाइन द्वारा तैयार 'चयन पोर्टल' (https:chayan.mponline.gov.on) के माध्यम से आवेदन पत्र आमत्रित किये गये हैं। चयन पोर्टल के माध्यम से आवेदन पत्र भरे जाने के लिए अंतिम तिथि 04 जुलाई 2025 एवं प्राप्त आवेदन में संशोधन की अतिम तिथी 07 जुलाई 2025 निर्धारित हैं।

महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि ऑफलाईन आवेदन कार्यालय में स्वीकार नही किए जायेंगे। शाजापुर जिले की बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाडी कार्यकर्ता के 28 तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 138 पद रिक्त हैं। आंगनवाडी केन्द्रवार रिक्त पदों की विज्ञप्ति जिला कलेक्टर कार्यालय शाजापुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शाजापुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास शाजापुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत समस्त, नगर पालिका परिषद शाजापुर, बाल विकास परियोजना समस्त, तहसील कार्यालय, संबंधित ग्राम पंचायत एवं राजस्व ग्राम/नगरीय क्षेत्र के वार्ड में चस्पा की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE