दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में जनसुनवाई के दौरान दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और भार्गव परिवार के बीच तीखी बहस हुई। भार्गव परिवार ने अपने शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जाने के खिलाफ कलेक्टर से गुहार लगाई थी। दतिया कलेक्टर ने उनसे शस्त्र लाइसेंस निलंबन की परिभाषा पूछी, जिसे वे नहीं बता सके। कलेक्टर ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने गलत किया है, तो वे उनके खिलाफ कोर्ट जा सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि एसपी की रिपोर्ट के अनुसार उनके आपराधिक मामलों के रिकॉर्ड हैं, और अगर लाइसेंस से कोई घटना होती है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। भार्गव परिवार ने कलेक्टर पर धमकी देने का आरोप लगाया और कहा कि वे न्याय मांगते- मांगते मर जाएंगे। बहस के दौरान कलेक्टर और भार्गव परिवार के बीच तीखी नोकझोंक हुई।