BREAKING NEWS
KHABAR : 2025 के पदोन्नति नियमों के आधार पर मांगी.. <<     खरगोन: चोरल नदी में अचानक बढ़ा जलस्तर, बीच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में उद्योग, रोजगार और विकास.. <<     छतरपुर: ठेकेदार हत्याकांड का खुलासा, चरित्र.. <<     BIG NEWS : आंगनवाड़ी केंद्र में चोरी का खुलासा, तीन.. <<     NEWS : उपकारागृह बेगूं का निरीक्षण, जेल पहुंचीं.. <<     NEWS : पोस्टर विमोचन के साथ स्थायी लोक अदालत के.. <<     NEWS : भगवान शिव को समर्पित 21वें कल्याण महाकुंभ.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने ईवीएम वेयरहाउस का किया.. <<     बड़वानी में सनसनी,खेतिया के भातकी मार्ग पर.. <<     मुरैना में बिजली कटौती पर भारी बवाल, भीषण.. <<     BIG NEWS : नीमच सिटी थाना क्षेत्र का ग्राम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विधायक दिलीप सिंह परिहार ने किया पल्स.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     CM के आगमन से पहले भाजपा में अंदरूनी.. <<     CM का दौरा ऐतिहासिक, नीमच को मिलेगी विकास की.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2025, 4:05 pm
KHABAR : नाकेदार का तबादला रुकवाने की मांग, 100 से ज्यादा आदिवासी कलेक्टर जन सुनवाई में पहुंचे, बोले- बच्चों को पढ़ा रहे, जंगल बचा रहे, पढे़ खबर

Share On:-

बुरहानपुर। मंगलवार को एक अनूठा नजारा देखने को मिला। 100 से ज्यादा आदिवासी ग्रामीण, वन समिति के पदाधिकारी और सदस्य कलेक्टर की जन सुनवाई में पहुंचे। ये सभी नाकेदार कमलेश रघुवंशी का तबादला रुकवाने की मांग कर रहे थे। रघुवंशी का तबादला झिरपांजरिया से मांडवा किया गया है। वे पिछले दो साल से आदिवासी बच्चों को शिक्षित करने और समाज सुधार का काम कर रहे हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि रघुवंशी ने झिरपांजरिया में स्कूल खुलवाया है। अनपढ़ बच्चों को खुद के खर्च से पढ़ाते हैं। टीचरों को जन सहयोग से मानदेय दिया जाता है। वे प्लांटेशन कर जंगल भी बचा रहे हैं।


शराब के खिलाफ अभियान
वन समिति उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह वास्कले ने बताया कि रघुवंशी नशामुक्ति के लिए भी अभियान चला रहे हैं। आदिवासियों को राशन का पैसा शराब में खर्च करने से रोका है।


कलेक्टर ने दिया आश्वासन
कलेक्टर हर्ष सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा। जन सुनवाई में सरपंच, वन समिति सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE