शिवपुरी। शहर के बड़ोदी सड़क पर रहने वाले 30 परिवारों को बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। इन घरों से बिजली की डीपी 5 खंभों की दूरी पर है। इस कारण विद्युत कंपनी स्थाई कनेक्शन देने से मना कर रहा है।
इसी समस्या से पीड़ित इन मजदूर परिवारों ने आज जनसुनवाई में आकर कलेक्टर को सामूहिक रूप से आवेदन दिया। उन्होंने मांग की है कि सरकारी खर्च पर उनकी बस्ती तक पांच खंभे और सर्विस लाइन लगवाई जाए। रहवासियों का कहना है कि वे दिहाड़ी मजदूरी करके गुजारा करते हैं। खंभे और वायरिंग का खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं है।