BREAKING NEWS
KHABAR : नाग पंचमी पर भाटखेड़ी में निकली भगवान.. <<     BIG VIDEO: ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम!.. <<     BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<     REPORT : ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में.. <<     रतलाम में 5.41 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,.. <<     KHABAR : लहरिया के रंग, घूमर की थिरकन और सावन की.. <<     दतिया में श्मशान घाट की बदहाली ने खोली सरकारी.. <<     KHABAR : सावन सोमवार-नागपंचमी का महासंयोग, सीवन.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की मांगों को वित्त मंत्रालय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2025, 4:38 pm
KHABAR : नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचा मेनटोर होम लोन कंपनी से कर्ज लेने वाला घनश्याम माली, लगाया कंपनी के कर्मचारियों पर गंभीर उत्पीडन और धोखाधड़ी का आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में मेनटोर होम लोन कंपनी से कर्ज लेने वाले घनश्याम माली ने कंपनी के कर्मचारियों पर गंभीर उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। माली ने 2016 में 2.70 लाख का लोन लिया था। 
घनश्याम माली ने बताया कि वह अब तक 7 लाख से अधिक रुपया कंपनी में लोन के एवज में जमा कर चुके हैं। जिसमें हाल ही में कंपनी के कहने पर एकमुश्त पांच लाख दस हजार रुपए का भुगतान भी शामिल है।इसके बावजूद, कंपनी के कर्मचारी उनके घर आए, अभद्र व्यवहार किया गाली-गलौज की और घर नीलाम करने की धमकी दी। 
घनश्याम माली का आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी उन्हें और उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं,जिससे वे इतने परेशान हैं कि वह अब आत्महत्या करने की सोचने लगे है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।गौरतलब है कि इस तरह की घटनाएं वित्तीय संस्थानों द्वारा अपनाई जाने वाली अनैतिक वसूली पर गंभीर सवाल उठाती है और प्रशासन व नियामक संस्थाओं से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE