अशोकनगर। बर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिला परिवहन अधिकारी अशोकनगर द्वारा वाहन संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तहत पुल, पुलियों, नदी, नालों पर पानी आ जाने की स्थिति में वाहन को उनके ऊपर से पार नहीं कराया जाये। यदि कोई वाहन स्वामी / चालक / परिचालक पुल, पुलियों पर पानी होने की स्थिति में वाहन को पार करता है, तो उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
आपको बता दे पिछले 2 दिन से चले भर में भारी बारिश हो रही है और पूरा जिला रेड अलर्ट पर है। इस दौरान लोग अपनी जान आंखों में डालकर उफनती हुई पुलिया नदी नाले पार कर रहे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है इसको देखते देखते हुए लोगों को निर्देश दिए गए हैं की बाढ़ का पानी रोड पर हो तो नदी नाले पार ना करें अन्यथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।