नीमच। नगर पालिका में कार्यरत 26 वाहन चालक कई सालों से बिना साप्ताहिक अवकाश के काम कर रहे हैं। इन चालकों ने अपनी इस समस्या को लेकर अब कलेक्टर से गुहार लगाई है।चालकों का कहना है कि वे वर्षों से साप्ताहिक छुट्टी से वंचित हैं, जिसके कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में उन्होंने पहले भी कई बार नगरपालिका को आवेदन दिए हैं। आखिरी बार 5 जून 2025 को यह मामला श्रम अधिकारी महोदय, नीमच के सामने भी रखा गया था। श्रम अधिकारी कार्यालय से 16 जून 2025 को नगर पालिका को इस विषय पर कार्रवाई करने के लिए एक पत्र भी भेजा गया। लेकिन आज दिनांक तक नगरपालिका वाहन शाखा प्रभारी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।वाहन चालकों ने अब कलेक्टर से हस्तक्षेप करने और उन्हें उनका वाजिब साप्ताहिक अवकाश दिलवाने की अपील की है।