भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कफन ओढ़कर दो लाश सड़कों पर घूमती रही। वहीं उन्हें दफनाने जा रहे लोग कब्र लेकर यहां-वहां भटकते हुए वक्फ के दफ्तर पहुंच गए। जिस किसी ने भी यह नजारा देखा तो उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ।
दरअसल, मुस्लिम समाज ने कब्रिस्तान पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कोलार इलाके के अकबरपुर बंजारी में कब्रिस्तान की जमीन पर गौशाला का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर इसका आरोप लगाया। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया तो समाज के लोगों ने अनोखा प्रदर्शन किया।
ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमिटी के लोग सांकेतिक कब्र लेकर प्रदर्शन करते हुए वक्फ के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान दो युवकों को कफ़न में लपेटकर सड़क पर घुमाया गया। इस दौरान “गुम होते जा रहे कब्रस्तान, कहां दफन करें जिंदा इंसान, कहां गई भोपाल की 189 कब्रस्तान, जमीन खा गई या आसमान?” के बैनर लेकर प्रदर्शन किया गया।