शाजापुर। न्यायालय सुरक्षा ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मृत्यु के शिकार हुए भूतपूर्व आरक्षक धर्मेंद्र रावलिया की पत्नी ज्योति रावलिया को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। मंगलवार, 24 जून को पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। ध्यान रहे कि 11 अप्रैल 2025 को रावलिया को न्यायालय सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया था। 12 अप्रैल की सुबह स्वास्थ्य बिगड़ने से वे बेहोश हो गए थे और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया।
घटना के बाद 28 दिन के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर उनकी पत्नी को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इसी क्रम में, भारतीय स्टेट बैंक की सैलरी पैकेज योजना के तहत सामान्य मृत्यु प्रावधान के अनुसार ₹10 लाख की सहायता राशि का चेक स्व. रावलिया की माता संपतबाई और पत्नी को प्रदान किया गया। यह राशि एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंपी गई। पुलिस विभाग ने दिवंगत आरक्षक की सेवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।