नीमच। वैश्य महासम्मेलन जिला नीमच एवं युवा इकाई द्वारा मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वैश्य महासम्मेलन के संरक्षक वैश्य शिरोमणि उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने श्री गोपाल गौशाला, लेवड़ा पहुंचकर एक ट्रॉली हरी घास गायों को खिलाई और गुप्ता जी के दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही गौशाला में चल रहे निर्माण कार्य हेतु 11,000 की सहयोग राशि भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष संतोष चोपड़ा, जिला अध्यक्ष गोविंद पोरवाल, महामंत्री हरीवल्लभ मुच्छाल, कोषाध्यक्ष पारस लसोड़, मनोहर सिंह लोढ़ा, सुरेश सिहल, युवा इकाई जिला अध्यक्ष मनोज माहेश्वरी, तहसील अध्यक्ष तुषार लालका, दिलीप डूंगरवाल, संतोष खंडेलवाल, पारस पटवा, अनंत पटवा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश भी दिया गया।