BREAKING NEWS
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     CM के आगमन से पहले भाजपा में अंदरूनी.. <<     CM का दौरा ऐतिहासिक, नीमच को मिलेगी विकास की.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG NEWS : सीएम से मुलाकात नहीं मिली तो भड़की.. <<     KHABAR : केसूंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में.. <<     NEWS : मन की बात कार्यक्रम में भाजपा.. <<     NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात प्रतापगढ़ में उमड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भाटखेड़ी और रात का काला.. <<     बुलडोजर एक्शन के बीच बड़ा हादसा, शहडोल में.. <<     माउंट आबू में हिंदू साम्राज्य दिवस पर.. <<     KHABAR : जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा.. <<     खरगोन में अधूरी पुलिया बनी मुसीबत, कीचड़ में.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच को आज मिलेगी विकास की बड़ी सौगात,.. <<     KHABAR : दो बूंद जिंदगी की से शुरू हुआ पल्स पोलियो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2025, 5:52 pm
KHABAR : बिस्टान में गठन के महज 3 साल में ही करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का मामला, आरटीआई से मिले दस्तावेजों के आधार पर इस गडबडझाले का किया खुलासा, पढे़ अबरार पठान की खबर   

Share On:-

खरगोन। नवगठित नगर परिषद बिस्टान में गठन के महज 3 साल में ही करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। परिषद के पार्षदों ने आरटीआई से मिले दस्तावेजों के आधार पर इस गडबडझाले का खुलासा किया था, जिसकी शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नही होने के बाद अब यह मामला पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अरुण यादव एवं क्षेत्रीय विधायक केदार डावर ने कलेक्टर के संज्ञान में लाकर कार्रवाई की मांग की है।


कलेक्टर भव्या मित्तल से मिलने के बाद विधायक डावर ने आरोप लगाते हुए बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष एवं सीएमओ परिषद ने संसाधन जुटाने के साथ ही विकास कार्यों के लिए जो मशीनरी, वाहन आदि की खरीदी की गई है, वही बाजार मूल्य से कई गुना अधिक के दाम पर खरीदी के बिल लगाए है, इसके अलावा  रिपेयरिंग कार्यांे में भी फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए की राशि का आहरण किया गया है। इसकी पार्षदों द्वारा की गई शिकायत के बाद भी अब तक कोई जांच टीम गठित नही की गई। इसी प्रशासनिक उदासीनता के चलते नगर परिषद में हुए भ्रष्टाचार के मामले में दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई है। इसके चलते कलेक्टर से मुलाकात कर मामलें में हस्तक्षेप करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE