सिंगोली । तहसील क्षेत्र में ग्राम बड़ी स्थित सोलर ऊर्जा प्लांट ने बुधवार को खेतों पर जाने वाले रास्ते को रोक दिया, तो ग्रामीणों ने सड़क पर बैठक कर प्लांट की नीति का विरोध करते हुए तथा रास्ता खुलवाने की मांग की।
बुधवार देर रात ग्रामीण इकबाल मोहम्मद मंसूरी ने बताया गांव के पास ही झोपड़ों के नाम से एक बस्ती है, उस बस्तीवासियों के खेतों की ओर जाने वाले प्राचीन रास्ते को सौर ऊर्जा प्लांट के अधिकारियों ने रास्ता हो बंद करवा दिया।
जिससे ग्रामीणों को आधा किलोमीटर की बजाय 5 से 6 किलोमीटर का राउंड काटकर खेतों पर जाना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे महिलाओं और बच्चों सहित सड़क पर बैठकर विरोध जताया। हालांकि प्लांट प्रबंधन ने रास्ता खोलने से साफ इंकार कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पावर प्लांट के बीच अनाधिकृत प्रवेश जोखिम भरा है। रास्ता चालू रखने पर लोगों को करंट लग सकता है।