देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत ज्योति शर्मा, अपर कलेक्टर बिहारी सिंह, एसडीएम टोंकखुर्द कन्हैयालाल तिलवारी, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर संजीव सक्सेना सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।
बैठक में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिले में किये जा रहे ई-केवायसी कार्य की समीक्षा की। सबसे ज्यादा ई-केवायसी नगर निगम देवास में लम्बित होने एवं ई-केवायसी कार्य में प्रगति नहीं होने कलेक्टर सिंह ने उपायुक्त नगर निगम जाकिर जाफरी को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शोकाज नोटिस की प्रतिलिपि कमिश्नर और पीएस नगरीय निकाय को भी दें। कलेक्टर सिंह ने नगर निगम में ई-केवायसी कार्य में प्रगति नहीं होने पर नगर निगम कमिश्नर को भी डीओ लेटर लिखने के निर्देश दिये।
कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्पलाइन में जिले की अच्छी रैंकिंग नहीं है होने पर सभी जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि जिला अधिकारी सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों को निराकरण प्राथमिकता से करें। सीएम हेल्पलाइन में इस माह अच्छी रेंकिंग नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में बताया गया कि सहकारिता, कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व पीडब्ल्यूडी, नगर निगम द्वारा शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर जिले की रेंकिंग अच्छी नहीं आई है। कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिये कि नगर निगम कमिश्नर सीएम हेल्पलाइन में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वालों अधिकारी/कर्मचारियों पर कार्रवाई करें। कलेक्टर सिंह कहा कि सड़कों पर गाये बैठ रही है। नगर निगम सड़कों पर गायों को नहीं बैठने दें।
कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिये कि सभी एसडीएम अपने-अपने अनुभव में राजस्व विभाग की शिकायतों की मॉनिटरिंग करें। काई भी शिकायत नॉन अटेंडेंट नहीं रहनी चाहिए। प्राथमिकता से सभी लम्बित शिकायतों का निराकरण करें। कलेक्टर सिंह ने सीएम मॉनिट, सीएम हाउस, न्यायालय में लम्बित प्रकरणों और टीएल प्रकरणों की समीक्षा कर समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिए।