देवास। जिले स्वास्थ्य संस्थाओं की प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 244 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकीय जांच की गई। जिसमें 48 गर्भवती को हाई रिस्क के रूप में चिन्हित किया गया। इनकी नियमित निगरानी कर उचित प्रबंधन के साथ ही सुरक्षित प्रसव करवाया जायेगा।
शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व आवश्यक जांचे चिकित्सकीय परीक्षण, परामर्श और हाई रिस्क महिलाओं का उचित प्रबंधन कर संस्थागत सुरक्षित प्रसव करवाना एवं मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में प्रतिमाह की 09 तारीख को समस्त गर्भवती की जांच एवं 25 तारीख को हाई रिस्क गर्भवती की जांच एवं उपचार कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाता है।