BREAKING NEWS
NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<     KHABAR : मंगलनाथ मंदिर से निकली भव्य कावड़ एवं.. <<     BIG NEWS : पिस्तोलनुमा एयरगन के साथ रील बनाकर सोशल.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, आरोपियों ने 62.. <<     KHABAR : नाना महाराज जन्मोत्सव पर पार्थिव शिवलिंग.. <<     KHABAR : राजाराम बारोड बने श्रमजीवी पत्रकार संघ.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में ‘युवा गर्जना-2026’ में दिखा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा.. <<     9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2025, 3:33 pm
KHABAR : आंखों पर पट्टी बांधकर लोगों ने जाना ब्लाइंड फुटबॉल, बॉल में लगी बेरिंग और खिलाड़ियों की वाई की आवाज सुनकर करते है गोल, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम के सदस्यों ने अपने कोच के साथ क्लब 19 टर्फ पर पहुंचे। यहां पर फिक्की फ्लो इंदौर चौप्टर द्वारा एक प्रोग्राम आयोजित किया गया था। इस प्रोग्राम में फ्लो इंदौर चौप्टर की प्रेसिडेंट सीए श्वेता अग्रवाल ने एक इंटरेक्टिव सेशन के जरिए जाना किस तरह आंखों पर पट्टी बांधकर पूरी तरह ब्लैक आउट होने के बाद टीम के मेंबर्स ने भारत को फुटबॉल पेरा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचा दिया। वह कहती हैं कि हमारा उद्देश्य यह है कि फ्लो से जुड़ी हर मेंबर हमारे अलग-अलग इनिशिएटिव के जरिए अपने काम को आगे बढ़ा पाएं।


मध्यप्रदेश ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन के सेक्रेटरी मो.शहीद ने बताया कि इस खेल में हर टीम में 5 खिलाड़ी होते हैं, जिनमें से चार पूरी तरह दृष्टिहीन होते हैं और एक गोलकीपर देख सकता है। कोच भी अपने खिलाड़ियों को मैच के दौरान गाइड करते हैं। बॉल का आकार सामान्य फुटबॉल से छोटा होता है और बाउंस कम हो इसलिए इसे थोड़ा भारी भी बनाते हैं। खिलाड़ी आपस में ना टकराए इसलिए हर चार सेकेंड में वाई बोलते हैं। प्रोग्राम के अंत में फ्लो के मेंबर्स ने भी ब्लाइंड फोल्ड करके खुद भी गोल करने का प्रयास कर जाना कि ब्लाइंड फुटबॉल कितना मुश्किल होता है। इस तरह गोल करने वाले मेंबर्स और बच्चों को इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम के मेंबर्स की साइन की हुई फुटबॉल भी दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE