BREAKING NEWS
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG NEWS : सीएम से मुलाकात नहीं मिली तो भड़की.. <<     KHABAR : केसूंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में.. <<     NEWS : मन की बात कार्यक्रम में भाजपा.. <<     NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात प्रतापगढ़ में उमड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भाटखेड़ी और रात का काला.. <<     बुलडोजर एक्शन के बीच बड़ा हादसा, शहडोल में.. <<     माउंट आबू में हिंदू साम्राज्य दिवस पर.. <<     KHABAR : जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा.. <<     खरगोन में अधूरी पुलिया बनी मुसीबत, कीचड़ में.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच को आज मिलेगी विकास की बड़ी सौगात,.. <<     KHABAR : दो बूंद जिंदगी की से शुरू हुआ पल्स पोलियो.. <<     NEWS : मन की बात का सामूहिक श्रवण, विधायक आक्या ने.. <<     NEWS : 151 पौधों के साथ हरित भविष्य का संकल्प,.. <<     छतरपुर में पुलिस के खिलाफ गुस्सा,लगातार हो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2025, 4:03 pm
BIG NEWS : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने 6 करोड़ से निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लसुड़िया राठौर का किया लोकार्पण, बोले- शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारती है, उसकी सोच को व्यापक बनाती है, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने 6 करोड़ 75 लाख 22 हजार से नव निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन लसुड़िया राठौर का लोकार्पण किया। लोकार्पण अवसर पर राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र, छात्राएं, पत्रकार मौजूद थे। 

उप मुख्यमंत्री देवडा ने लोकार्पण के दौरान कहा कि नवीन शिक्षा के मंदिर के बन जाने से कई बच्चों के भविष्य सवरेगा। सरकार ने सर्वांगीण विकास किया है। सड़कों का जाल बिछाया है। एक भी सड़क बाकी नहीं नहीं रहेगी। सभी सड़कों का निर्माण होगा। शिक्षा जीवन के गुणात्मक विकास के लिए बहुत जरूरी है। यह व्यक्ति को ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है, जिससे वह जीवन में बेहतर निर्णय ले पाता है और समाज में सकारात्मक योगदान दे पाता है। शिक्षा व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है, बेहतर अवसर प्रदान करती है और सामाजिक विकास में मदद करती है। शिक्षा व्यक्ति को विभिन्न विषयों का ज्ञान प्रदान करती है और उसे विभिन्न कौशल सीखने में मदद करती है, जो उसे जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक हैं। शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारती है, उसकी सोच को व्यापक बनाती है और उसे एक बेहतर इंसान बनने में मदद करती है। शिक्षा एक ऐसा उपकरण है जो न केवल व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से लाभान्वित करता है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षा के महत्व को सरकार ने समझा है। सरकार ने नई शिक्षा नीति बनाई, सीएम राइज स्कूल बनाए। बच्चों को माता-पिता एवं शिक्षक अच्छे संस्कार दे, अच्छी शिक्षा प्रदान करें। बच्चों को जैसा चाहो वैसा बनाया जा सकता है। स्कूल में शिक्षकों की जो कमी है, उसको पूर्ण पर करेंगे। इसके साथ ही स्कूल में जो भी कमियां है, उन सभी को पूर्ण किया जाएगा। साल भर में गांधी सागर का पानी एक-एक खेत तक पहुंचेगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE