BREAKING NEWS
KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<     KHABAR : मंगलनाथ मंदिर से निकली भव्य कावड़ एवं.. <<     BIG NEWS : पिस्तोलनुमा एयरगन के साथ रील बनाकर सोशल.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, आरोपियों ने 62.. <<     KHABAR : नाना महाराज जन्मोत्सव पर पार्थिव शिवलिंग.. <<     KHABAR : राजाराम बारोड बने श्रमजीवी पत्रकार संघ.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में ‘युवा गर्जना-2026’ में दिखा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा.. <<     9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2025, 4:11 pm
KHABAR : स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती, सभी स्टाफ का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, एसपी ने कहा- नहीं बर्दाश्त नहीं की जाएगी कोई ढिलाई, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। शहर में संचालित निजी शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने की, जिसमें सभी स्कूल संचालकों को शासन की ओर से निर्धारित 21 बिंदुओं का पालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए।


एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन आगामी 10 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए. इसके के बाद स्कूलों की रेंडम जांच की जाएगी. अगर किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।


घटना के इंतजार की बजाय होगी पूर्व कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हम किसी भी अप्रिय घटना की प्रतीक्षा नहीं करेंगे। व्यवस्था पहले से चाक-चौबंद होनी चाहिए।


संचालकों की सोच पर भी उठाया प्रश्न
एसपी ने यह भी कहा कि कई स्कूल संचालकों के स्वयं के बच्चे अन्य संस्थानों में अध्ययनरत हैं, जो यह दर्शाता है कि वे अपनी संस्था की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने इसे चिंताजनक मानसिकता बताया और सभी से अपील की कि वे शासन के दिशा-निर्देशों को गंभीरता से लें।


सुरक्षा के 21 बिंदु होंगे अनिवार्य
बैठक में स्कूल परिवहन की स्थिति, बस चालकों का पृष्ठभूमि सत्यापन, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, प्रवेश द्वार पर निगरानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत निर्देश दिए गए।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE