BREAKING NEWS
KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<     KHABAR : मंगलनाथ मंदिर से निकली भव्य कावड़ एवं.. <<     BIG NEWS : पिस्तोलनुमा एयरगन के साथ रील बनाकर सोशल.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, आरोपियों ने 62.. <<     KHABAR : नाना महाराज जन्मोत्सव पर पार्थिव शिवलिंग.. <<     KHABAR : राजाराम बारोड बने श्रमजीवी पत्रकार संघ.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में ‘युवा गर्जना-2026’ में दिखा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा.. <<     9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2025, 4:35 pm
BIG NEWS : एमपी में संविधान और लोकतंत्र की सियासत, बीजेपी के आंतरिक लोकतंत्र की एंट्री, संगठन चुनाव के बहाने जमकर हो रही बयानबाजी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों संविधान और लोकतंत्र को लेकर जमकर सियासत गरमाई हुई है। अब इसमें राजनैतिक दलों के आंतरिक लोकतंत्र की भी एंट्री हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि देश का लोकतंत्र मानने की बात हो दूर, बीजेपी में आंतरित लोकतंत्र ही नहीं है। इसी कारण बीजेपी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के लोकतंत्र को लाठी, भीड़ और गुटबाजी तंत्र करार दिया है।


कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने बीजेपी के आंतरिक लोकतंत्र का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा में कैसा संगठन और कैसा चुनाव। बीजेपी प्रदेश संगठन चुनाव की प्रक्रिया आगे ही नहीं बढ़ रही है। बीजेपी में आंतरिक लोकतंत्र है। जिलाध्यक्ष के चुनाव हुए समय बीत गया, लेकिन प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन के चुनाव अब कब होंगे। हालात तो ऐसे हैं कि नाम आएगा तो आ जाएगा और नहीं तो कोई बात ही नहीं।


वहीं कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा है कि कांग्रेस अपनी प्रक्रिया देखे। कांग्रेस में लोकतंत्र है कि लाठी तंत्र है,भीड़ तंत्र है कि गुटबाजी तंत्र है। कांग्रेस के कारण आज बीजेपी संविधान हत्या दिवस मनाने को मजबूर हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा में चुनाव नहीं होते, बीजेपी संगठन पर्व मना रही है। संगठन पर्व की प्रक्रिया सतत चल रही है और सब कुछ समय के आधार पर होगा। लोकतंत्र की व्यवस्था देखना ही है तो कांग्रेस अपनी पार्टी की व्यवस्था देखें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE