BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2025, 6:32 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब बिना नंबर की बाइक से रवाना हुए गफ्फार और फारूख तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही रोककर ली तलााशी, माजरा देख उड़ गए होश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत अफजलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 75 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स और 5 किलो 900 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के निर्देशन व थाना प्रभारी उनि सुनील कुमार के नेतृत्व में की गई।

दिनांक 2 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर असावती-कुचड़ौद आम रोड चेक पोस्ट पर बिना नंबर की डीलक्स बाइक पर सवार दो तस्करों दृ गफ्फार पिता मोहम्मद खान,  फारुख पिता लियाकत खान, दोनों निवासी मुण्डलाराम, थाना कालुखेड़ा रतलाम को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मादक पदार्थ अरविंद सिंह चंद्रावत निवासी लसूडिया नाथी से लाया गया था। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 22, 29 के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है।

जब्त सामग्री- 
- 75 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स (कीमत 7 लाख)
- 5.9 किलो डोडाचूरा (कीमत 12 हजार)
- एचएफ डीलक्स बाइक (अनुमानित कीमत 50 हजार)

सराहनीय भूमिका- 
थाना प्रभारी सुनील कुमार, सउनि भेरुदास बैरागी, प्रआर देवेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अरुण शर्मा, पंकज कुमावत, मोहन खराड़ी, जितेन्द्र आदि की अहम भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE