BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2025, 11:34 am
BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, 13 साल के आदित्य के लिए काल बनकर आया पिकअप वाहन, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भारी भीड, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच/जावद। जिले के जावद थाना अंतर्गत ग्राम मोड़ी में एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 13 वर्षीय दिव्यांग बालक आदित्य सिंह की पिकअप वाहन से कुचलकर मौत हो गई। इस घटना को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है, वहीं परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताया है, न कि महज एक दुर्घटना।


घटना की जानकारी के अनुसार, बीती शाम आदित्य सिंह अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अचानक उसे कुचल दिया। वाहन के अगले और पिछले दोनों पहिए मासूम आदित्य के ऊपर से गुजर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे नीमच के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


परिजनों ने दुर्घटना की आशंका को खारिज करते हुए इसे पूर्व नियोजित साजिश करार दिया है। उनका आरोप है कि विपक्षी पक्ष से पूर्व में "गाड़ी चढ़ा दूंगा" जैसी धमकियां दी जाती थीं, और यह हादसा उसी रंजिश का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आदित्य दिव्यांग था और घर के पास ही खेल रहा था, ऐसे में पिकअप चालक ने जानबूझकर उसे निशाना बनाया।


इस घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग भी की गई है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE