BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 1:26 pm
BIG NEWS : राजस्थान की बेगूं थाना पुलिस और चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे, जब की नाकाबंदी तो पहुंची लग्जरी कार, फिर पूछताछ में हुआ खाकी को शक, जैसे ही ली तलाशी तो माजरा देख रह गए दंग, भारी मात्रा में ले जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस द्वारा  अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ बड़ी कार्यवाही करते हुए 395 किलो 370 ग्राम अवैध डोडा चूरा सहित फोरच्यूनर कार को जब्त किया है।  


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन मे डीवाईएसपी अजंलिसिह के सुपरविजन मे थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व मे एसआई शिवराज  , एएसआई प्यारेलाल , कानि धमेन्द्र, कमलेश, महेन्द्र, मनोहर व  चालक रतनसिह की टीम गठित की गई। इसी क्रम में नाकाबंदी कार्यवाही के दौरान बेगू थाना क्षेत्र में कोटा से चित्तौड़गढ जाने वाली रोड़ एनएच 27 से सादलपुर गाव मे जाने वाले रोड़ पर एक फोरच्यूनर कार जिसमे अवैध डोडाचूरा भरा होकर कार का चालक फोरच्यूनर कार को छोड़कर अचानक भाग जाने की सूचना मिली। जिस पर गठित टीम मौके पर पहुँची,जहा पर एक फोरच्यूनर कार मिली। जिसके आस पास कोई व्यक्ति मौजूद नही था। फोरच्यूनर कार के चालक की आस पास तलाश की किन्तु कोई जानकारी नही मिल पायी। फोरच्यूनर कार की नियमानुसार तलाशी ली तो फोरच्यूनर कार में 21 कट्टों में भरा हुआ कुल 395 किलो 370 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने नियमानुसार फोरच्यूनर कार व अवैध अफीम डोडाचूरा को जब्त कर लिया है।


पुलिस थाना बेगू पर फोरच्यूनर कार चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE