BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2025, 5:39 pm
KHABAR : ठेकेदार ही निकला नल जल योजना पाईप चोरी का मास्टरमाइंड, 27 लाख 48 हजार रुपए के पाईप के साथ 3 गिरफ्तार, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र  में चल रही महती नल-जल योजना के लिए कंपनी द्वारा बुलवाए गए लाखों रुपए मूल्य के भारी- भरकम पाईप चोरी जाने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। यह चोरी किसी ओर ने नही बल्कि निर्माण एजेंसी के ठेकेदार ने ही अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर की थी। 


बलकवाडा थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार  24 जून 25 को कंपनी के मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर ने दो अलग- अलग 143 पाईप चोरी के प्रकरण दर्ज कराए थे। इस मामले में सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए। योजनाबद्ध तरीके से कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए पंकज पिता रामकिशोर परिहार निवासी ग्राम पिपरोली गडिया जिला इटावा उप्र को अभिरक्षा में लिया गया। पंकज ने चेतन पिता रामस्वरुप गुर्जर निवासी ग्राम श्योपुर थाना नरेना जिला जयपुर राजस्थान एवं मोरध्वज पिता मोतीलाल चौधरी निवासी ग्राम जटवाडा थाना खैल्ली जिला अलवर राजस्थान के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। तीनों ने पूछताछ में बताया किए उन्होंने चोरी किए गए 91 पाईप जाम गेट के पास जंगल में एवं 52 पाईप भोपाल होशंगाबाद रोड शाहगंज फाटा ब्रिज के नीचे बेचने के लिए छुपाकर रखा है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए 143 पाईप के साथ ही घटना में प्रयुक्त 01 जेसीबी मशीन एवं 01 बोलेरो  को जब्त कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE