BREAKING NEWS
सोनकच्छ में 365 साल पुरानी परंपरा के तहत निकला.. <<     मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की.. <<     VIDEO NEWS: CM यादव 29 जून को नीमच दौरे पर, 670 करोड़ की.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन के साथ हर.. <<     KHABAR : मनासा में विद्या भारती ग्राम भारती की.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का दौरा तय,.. <<     NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 8:25 pm
KHABAR : नदी किनारे व सड़क पर कचरा फेंकने और पॉलिथीन विक्रय पर नगर पालिका ने बनाये चालान, नागरिकों को दी स्वच्छता की सीख, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष स्वाति-गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया व स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित की उपस्थिति में गत दिनों शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आयोजित स्वच्छता विभाग की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में जहां नाले व नालियों की सफाई कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है, वही प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक के नेतृत्व में शहर में गंदगी फैलाने वालों व पॉलिथीन विक्रेताओं के खिलाफ चालानी कार्यवाही भी निरंतर जारी है।

सोमवार को स्वच्छता निरीक्षक गोपाल नरवाले एवं उनकी टीम द्वारा सब्जी मंडी एवं फ्रूट मार्केट में पॉलिथीन की थैली विक्रय करने वाले तीन विक्रेताओं के चालन बनाकर 4000 रूपये अर्थदंड वसूला गया। इसी तरह मंगलवार को प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टाक की उपस्थिति में स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज व स्वच्छता पर्यवेक्षक दीपक सरसवाल द्वारा वार्ड नंबर 30 स्कीम नंबर 34 में नदी किनारे कचरा फेंकने वाले एवं वार्ड नंबर 31 टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर दुकान संचालक द्वारा रोड किनारे गंदगी करने पर चालानी कार्यवाही  करते हुए 2400 रू. अर्थदंड वसूला गया। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक ने शहर के नागरिकों व व्यवसाइयों से  कचरा डस्टबिन व कचरा गाड़ी में ही डालने तथा हानिकारक पॉलिथीन का विक्रय व उपयोग नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा कि चालानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE