BREAKING NEWS
KHABAR : श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने निमाड़ के.. <<     BIG REPORT : प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पेयजल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नीमच.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर का बालागंज और काली अंधेरी रात,.. <<     छतरपुर में नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत.. <<     देवास के विद्या कुंज स्कूल में भीषण आग,स्टोर.. <<     KHABAR : देवास अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न,.. <<     KHABAR : आदि कैलाश से लौटे दशोरा नागर समाज के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यालय में उल्टा संविधान वाला.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर मुस्लिम युवाओं की इंसानियत की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मेघों ने खोला खजाना,झमाझम बारिश,.. <<     KHABAR : विद्या कुंज स्कूल के स्टोर रूम में आग,.. <<     NEWS : नशा मुक्ति केंद्र में विधिक जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी में एसबीआई से 1266 करोड़ का फ्रॉड, ईडी की.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत निकली.. <<     NEWS : पाराशर समाज ने राव जी के पुत्र के विवाह में.. <<     NEWS : निर्जला एकादशी पर माली समाज ने राहगीरों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2025, 2:51 pm
BIG NEWS : मैं नहीं हम से चलेगी पार्टी, कांग्रेस विधायकों के प्रशिक्षण शिविर में सख्त संदेश, एमपी प्रभारी बोले- पार्टी से बड़ा कोई नहीं, आगे बढ़ाने के लिए त्याग करना होगा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मांडू (धार जिले) में कांग्रेस विधायकों के प्रशिक्षण शिविर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। नव संकल्प शिविर में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने सख्त संदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ‘मैं’ नहीं ‘हम’ से चलेगी। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए त्याग करना होगा। पार्टी से बड़ा कोई भी नेता नहीं है।


सोमवार को धार जिले के मांडू में कांग्रेस विधायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। जिसे नव संकल्प शिविर का नाम दिया गया है। ट्रेनिंग कैंप में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि एक नेता से पार्टी नहीं चलती हमें सोच बदलना होगी। सबको साथ लेकर चलना होगा। जिम्मेदारी सभी नेताओं को देनी होगी। ऐसा ना हो जो नेता को नापसंद उसे जिम्मेदारी ना मिले। आने वाला चुनाव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर होगा, इसे मजबूत करना होगा।


वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने बिल्कुल सही कहा कि पार्टी ‘मैं’ नहीं ‘हम’ से चलेगी। पार्टी से बड़ा कोई भी नहीं होता है। संकल्प शिविर और संगठन सृजन से पार्टी मजबूत होगी। सचिन यादव ने बताया कि हमारे साथियों ने अपने उद्बोधन में प्रदेश की महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों के मुद्दे पर बात की। ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण, जातिगत जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। दो दिनों में संगठन सृजन को किस तरह मूर्त रूप दिया जाए इस पर भी चर्चा होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE