देवास। नगर निगम को स्वच्छता रैंकिंग में 50 से लेकर 3 लाख तक की आबादी वाले शहर में प्रथम स्थान मिला है इसके साथ ही फाइव स्टार रेटिंग भी दी गई है जिसको लेकर देवास विधायक गायत्री पवार के निवास पर महापौर गीता अग्रवाल,सभापति रवि जैन,महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बेस का स्वागत सम्मान किया गया। जहां पर देवास विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। देवास विधायक ने बताया कि देवास को जो प्रथम स्थान मिला है उसको लेकर देवास नाम गौरवान्वित हुआ है नगर निगम में महापोर और सभापति की जो कार्य शैली है वह काफी अच्छी है जिसको लेकर यह अवार्ड दिया गया है वही हमारे जो सफाई कर्मी है उनका भी हम बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। महापौर गीता अग्रवाल ने इस उपलब्धि को नगर निगम के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह देवास शहर के नागरिकों और नगर निगम कर्मचारियों की लगातार मेहनत का परिणाम है।निगम सभापति रवि जैन ने कहा की बड़े ही हर्ष का विषय है की देवास को अबकी बार स्वच्छता सर्वेक्षण की फाइव स्टार की रेटिंग मिली है जिसमें देवास नगर निगम को महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा राष्ट्रपति अवार्ड से पुरुस्कृत किया गया। यह सम्मान हमारे नगर निगम के कर्मचारी,दरोगा सहित स्थानीय पार्षदों को जाता है। जो मुस्तैदी से शहर हित के कार्याे के लिए लगे रहते हैं विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि यह सफलता नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग और सफाई कर्मियों की दिन-रात की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने देवास की जनता को बधाई दी।