BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद में मोहर्रम की 9वीं रात गूंजे.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : हनुमंत्या व्यास में पेयजल समस्या का.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई,लखनऊ अग्निकांड के.. <<     शाजापुर केंद्रीय विद्यालय में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक.. <<     KHABAR : सीआरपीएफ नीमच में 76 महिला नवारक्षियों की.. <<     शिवपुरी में दलित परिवार पर जानलेवा हमले से.. <<     NEWS : मथुरा तालाब पंचायत में आयोजित हुआ ग्रामीण.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुविधा बना मजाक, नहीं मिली.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में रॉकेट लर्निंग कार्यक्रम के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में व्यापारी से मारपीट,लूट के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 200 वर्षों की परंपरा के साथ निकला आशूरा का.. <<     मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<     मोहर्रम की 9वीं रात कसरावद में निकले पारंपरिक.. <<     मंदसौर में निर्जला एकादशी की धूम, खाटू श्याम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 5:00 pm
KHABAR : खजुराहो होम स्टे में 19 वर्षीय बीएससी छात्रा की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या और बलात्कार का आरोप, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। एसपी को डायमंड होम स्टे होटल खजुराहो में युवती की मौत को लेकर एसपी से परिजनों ने की शिकायत पुलिस की कार्यवाही पर उठाए सवाल। पन्ना जिले के ग्राम सोहगी निवासी गुदंलाल प्रजापति ने अपनी 19 वर्षीय बेटी निशा प्रजापति की मौत को आत्महत्या नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित हत्या और संभवतः बलात्कार बताया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले की लीपापोती करते हुए सही रिपोर्ट दर्ज नहीं की और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।


निशा, जो पन्ना कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, 30 जून 2025 को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले बदनामी के डर से रिपोर्ट नहीं की, लेकिन 3 जुलाई की रात को एक युवक विजय स्वामी प्रजापति ने निशा के बहनोई को फोन कर बताया कि “निशा खजुराहो के डायमंड होम स्टे होटल में फांसी लगाकर मर गई है।” यह सुनते ही परिवार स्तब्ध रह गया।


परिजनों ने जब अगली सुबह होटल पहुंचकर देखा तो कमरे में चौंकाने वाले दृश्य मिले कमरे में शराब की 14 बोतलें और सिगरेट के पैकेट पड़े थे, बिस्तर और फर्श पर खून के धब्बे थे,


बाल पकड़कर घसीटने के निशान और टूटे बाल दिखाई दिए, बेटी के हाथ में गहरी चोट और खून के निशान मिले, और सबसे अहम, जिस पंखे से लटक कर आत्महत्या की बात कही जा रही है, वह बिस्तर से ऊंचाई पर था जहां तक निशा की पहुंच संभव नहीं थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह हत्या है, और संभवतः हत्या से पहले बलात्कार भी हुआ हो सकता है।


हालांकि, खजुराहो पुलिस ने शुरू में परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में शिकायतकर्ता के अनुसार, पुलिस ने होटल संचालक और आरोपी युवक विजयस्वामी से मिलकर एक मनगढ़ंत और गुमराह करने वाली रिपोर्ट तैयार की। थक-हारकर गुदंलाल ने 18 जुलाई को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।


पीड़ित परिवार ने मांग की आरोपी विजयस्वामी प्रजापति पर हत्या और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।उच्चस्तरीय जांच टीम गठित कर मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE