BREAKING NEWS
नीमच का आमद गांव विकास की दौड़ में पीछे छूटा.. <<     KHABAR : शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की कलेक्‍टर.. <<     "एक किमी कीचड़ भरा रास्ता बना ग्रामीणों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने किया गांधीसागर जलाशय.. <<     KHABAR : कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में नवोदय रामपुरा.. <<     KHABAR : नीमच में मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने मनाई.. <<     कुकड़ेश्वर थाने में शांति समिति की बैठक ,.. <<     खरगोन में ओपीएस बहाली की मांग तेज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : डीजीपी कैलाश मकवाना का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ.. <<     SHOK SAMACHAR : कराड़िया महाराज के स्वतंत्रता संग्राम.. <<     KHABAR : आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क से महरूम है आमद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     बामौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में.. <<     शाजापुर जिले के सतगांव में भंडारे में भजन.. <<     नीमच जिले के दारू खेड़ा में निकली भक्ति से.. <<     खरगोन में पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 160.. <<     KHABAR : नीमच जिले के ग्राम हतूनिया में श्मशान घाट.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे रामपुरा नगर के जाने माने वकील.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2025, 2:48 pm
NEWS : संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता वाली समिति ने किया सम्मानित होने वाली हस्तियों का चयन, मूंदड़ा को मिलेगा ₹100000 का संस्कृत साधना शिखर सम्मान, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

जयपुर। संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में आज विद्युत सम्मान समारोह के लिए पुरस्कृत होने वाली प्रतिभाओं के चयन के लिए समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार इस बार ₹100000 राशि का संस्कृत साधना शिखर सम्मान चित्तौड़गढ़ के कैलाश चंद्र मूंदड़ा को दिया जाएगा। 


जबकि संस्कृत साधना सम्मान पुरस्कार  प्रोफेसर वाई एस रमेश, जयपुर तथा प्रोफेसर डॉक्टर मूलचंद, चूरु को दिया जाएगा। इस पुरस्कार में सम्मान स्वरूप दोनों को 51 हजार रुपए की राशि भेंट की जाएगी। 


इसी प्रकार संस्कृत विद्वत सम्मान पुरस्कार 7 प्रतिभाओं को दिया जाएगा जिनमें सर्व डॉ भगवती लाल सुखवाल, उदयपुर, डॉ नाथूलाल सुमन, जयपुर, डॉक्टर लता माली,जयपुर चंद्रशेखर शर्मा, टोंक, मनीषी लालस,जयपुर, डॉक्टर कौशल तिवारी, बारां तथा डॉक्टर फिरोज जयपुर के नाम शामिल है। 


इस पुरस्कार के तहत सभी चयनित विद्वानों को 31000 रुपए राशि भेंट की जाएगी।जबकि संस्कृत के क्षेत्र में कार्य करने वाली युवा प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए ₹21000 राशि का संस्कृत युवा प्रतिभा पुरस्कार डॉक्टर प्रियंका खंडेलवाल,बारां, नाथू सिंह मीणा, जयपुर, मूलचंद महावार, सवाई माधोपुर, डॉक्टर कानाराम जाट, जयपुर,डॉक्टर पंकज मरमठ,उदयपुर, डॉ पंकज कुमार शर्मा, जयपुर,डॉक्टर श्याम सुंदर पारीक, टोंक,डॉ रतन सिंह शेखावत, झुंझुनू, डॉ आराधना व्यास जयपुर, अग्निमित्र शास्त्री, कोटा तथा स्वामी राजेंद्र पुरी जी जोधपुर को दिया जाएगा तथा मंत्रालयिक सेवा सम्मान पुरस्कार चंद्रशेखर परीक, जयपुर तथा शैलेंद्र पाटीदार, उदयपुर को दिया जाएगा। इसमें पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रुपए की राशि भेंट की जाएगी।


संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता वाली चयन समिति की आज संपन्न हुई बैठक में सर्व गोपाल शर्मा विधायक सिविल लाइंस,जयपुर, शासन सचिव संस्कृत शिक्षा के प्रतिनिधि संयुक्त शासन सचिव कैलाश चंद्र यादव, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की विभाग अध्यक्ष (संस्कृत) प्रोफेसर ज्योत्स्ना वशिष्ठ, जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के सहआचार्य डॉ विनोद कुमार शर्मा, राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय,तालाब गांव,दौसा के प्राचार्य हजारीलाल बैरवा, राजकीय महाराज आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, जयपुर की प्रोफेसर डॉक्टर शालिनी सक्सेना, संयुक्त निदेशक संस्कृत शिक्षा राजस्थान जयपुर डॉक्टर जितेंद्र कुमार अग्रवाल तथा संस्कृत शिक्षा विभाग की आयुक्त प्रियंका जोधावत मौजूद थी।


कैलाश चंद मूंदड़ा का परिचय कैलाश चंद्र मूंदड़ा संस्कृत के प्रख्यात विद्वान है। आपको 2025 में मेवाड़ विद्वत एवं प्रतिभा सम्मान समारोह समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा विद्वत रत्न सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। आपने वर्ष 2002 में कल्लाजी वेदपीठ एवं शोध संस्थान की स्थापना की। वर्ष 2021 में ग्राम जावदा में संस्कृत प्रवेशिका विद्यालय की स्थापना की जो वर्तमान में वरिष्ठ उपाध्याय में कर्माेन्नत है।


2018 में कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय की स्थापना की तथा अपना संस्था के माध्यम से वेद निष्ठा एवं भारतीय संस्कृति व भारतीय मूल्यों की स्थापना हेतु कार्य कर रहे हैं। गौसेवार्थ गौशाला में 400 गायों की सेवा आप करते हैं।67 वर्षीय कैलाश चंद्र मूंदड़ा का जन्म 23.9. 1957 को हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE