BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: भाजपा नीमच जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल.. <<     नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की ओर से समस्त.. <<     BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2025, 11:52 am
BIG NEWS : प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, नीमच, मंदसौर सहित इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, जानिए आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मालवा में मौसम का मिजाज, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश में आसमानी आफत देखने को मिल रही है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालत है। नदी नाले उफान पर होने की वजह से कई रास्ते बंद हो गई है। आज कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। एमपी में अगले दो दिन मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।


कई जिलों में ‘रेड अलर्ट’
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में कई मौसम प्रणालियां एक्टिव है। बंगाल की खाड़ी में नमी आने के कारण प्रदेश का मौसम बदल गया। लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) और दो ट्रफ के गुजरने से भारी बारिश का दौर जारी है। 31 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी है। आज बुधवार को रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। भोपाल, विदिशा, सीहोर, शिवपुरी, नरसिंहपुर में ऑरेंज अलर्ट है।


यहां 8 इंच तक गिर सकता है पानी
राजगढ़, गुना, नीमच, मंदसौर, श्योपुर और आगर-मालवा में अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं भोपाल, उज्जैन, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, रतलाम, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, डिंडोरी, बालाघाट और मंडला में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 4 इंच तक बारिश हो सकती है।


बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
एमपी में भारी बारिश के चलते आज कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। राजधानी भोपाल, ग्वालियर, हरदा, आगर मालवा में नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं। यह आदेश सीबीएसई, सरकारी सहित सभी स्कूलों पर लागू होगा। अभी फिलहाल 30 जुलाई को ही छुट्टी रहेगी। अगर बारिश जारी रहती है तो इस आदेश को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE