BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: भाजपा नीमच जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल.. <<     नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की ओर से समस्त.. <<     BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2025, 12:29 pm
BIG NEWS : एमपी में भारी बारिश, एक्शन में सीएम डॉ मोहन, अतिवृष्टि वाले जिलों के कलेक्टरों से की चर्चा, प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश, किसानों को बाढ़ से हुए नुकसान की होगी भरपाई, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है। इसे देखते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने आपदा प्रबंधन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने होमगार्ड मुख्यालय में अधिकारियों के साथ चर्चा की। प्रदेश के अतिवृष्टि वाले जिलों के कलेक्टरों से बातचीत की और अधिकारियों को दिए निर्देश है कि प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए। साथ ही किसानों को बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करने के भी निर्देश दिए हैं।


मुख्यमंत्री बोले- कोताही बर्दाश्त नहीं
बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव होमगार्ड आपदा प्रबंधन पहुंचे। जहां उन्होंने अतिवृष्टि वाले जिलों के कलेक्टरों से चर्चा की। इस बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन समेत पुलिस और प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। सीएम डॉ मोहन ने प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। बचाव और राहत कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


किसानों के नुकसान का होगा सर्वे
वहीं सीएम डॉ मोहन यादव ने किसानों को लेकर भी निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने बताया कि किसानों के नुकसान का सर्वे करवाया जाएगा। बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। कृषि मंत्री ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक 2900 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। सभी प्रभावितों को हरसंभव मदद की जाएगी। बाढ़ प्रभावितों की मदद करने वालों का 15 अगस्त को सम्मान किया जाएगा। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE