चित्तौड़गढ़। श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ द्वारा संचालित एस एफ यू (सोसाइड फ्री यूनिवर्स) संकल्प समीति के द्वारा आत्मविश्वास बढ़ाने व अवसाद से बाहर निकलने के लिए वृहत स्तर पर अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता का आयोज़न किया जा रहा है।
ये जानकारी देते हुए रास्ट्रीय सह संयोज़क मधु मट्ठा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के सभी जाति, धर्म के सदस्य भाग ले सकते हैं। आचार्य प्रवर विजय गुरुदेव के मार्गदर्शन एवं विद्वान् संत विनोद मुनि से चर्चा के बाद निबंघ का विषय असफलता का समाधान आत्मविश्वासष्रखा गया है। निबंध भेजने की अंतिम तिथि 1 सितंबर एवं परिणाम 15 सितंबर 2025 को आचार्य श्री के सानिध्य में जयपुर में घोषित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण आचार्य श्री के जन्मोत्सव दिनांक 26-09-2025 को जयपुर में होगा। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।