BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: भाजपा नीमच जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल.. <<     नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की ओर से समस्त.. <<     BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2025, 2:15 pm
KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत पिपलियामंडी में छात्र-छात्राओं ने ली शपथ, निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत बुधवार को पिपलियामंडी नगर में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह अभियान प्रदेश के प्रत्येक जिले में नशे के खिलाफ जनमत तैयार करने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।


मंदसौर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशन एवं थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय तथा पिपलियामंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव के नेतृत्व में यह रैली आयोजित की गई।


रैली की शुरुआत टिलाखेड़ा हायर सेकेण्डरी विद्यालय से हुई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौराहा पहुंची। वहाँ पुलिस चौकी परिसर के बाहर उपस्थित सैकड़ों छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। रैली में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने हाथों में नशा विरोधी स्लोगन वाली तख्तियाँ लेकर लोगों को जागरूक किया।


इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।
रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में नशा मुक्ति का संदेश देना और जनमानस को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना रहा।


पुलिस विभाग का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर प्रायचार्य उमावी बालाराम सिसोदिया, कन्या उमावी उमाशंकर जी पांडे, ब्लॉक स्कोड प्रभारी कमल राठौर, सुखदेव बोरीवली, महेंद्र राठौर, निर्मल सुनार्थी,  श्रीमती रीना वर्मा, प्रवीन खान, मिश्रिलाल बारेठ, प्रभुलाल चौहान, जगदीश राठौर कार्यक्रम का आभार ब्लॉक स्कोड प्रभारी कमल राठौर ने माना।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE