चित्तौड़गढ़। अर्बन बैंक के राष्ट्रीय फेडरेशन नेफकब व एक्मे ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में पुणे के होटल कोनार्ड हिल्टन में आयोजित राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष डा आई एम सेठिया को बेस्ट चेयरमैन अवार्ड तथा प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी को बेस्ट वूमेन यंग लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में राष्ट्रीय फेडरेशन अध्यक्ष लक्ष्मी दास,आरबीआई के महाप्रबंधक हरी प्रसाद पटनायक व सौगाता चक्रवर्ती ,भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय के सचिव भगवान पाटिल,अंब्रेला संगठन के पद्मभूषण कोस्मोस बैंक चेयरमैन मिलिंद काले सहित कई तकनीकी विशेषज्ञ के सानिध्य में साइबर सुरक्षा, डिजिटलाइजेशन,तकनीकी क्षेत्र में हो रहे नए नए अन्वेषण तथा डाटा सुरक्षा पर विशेष चर्चा की गई। चित्तौड़ अर्बन बैंक के अध्यक्ष डा आई एम सेठिया ने भी साइबर सुरक्षा विषय पर पेनल स्पीकर के नाते बोलते हुए कहा की जनविश्वास के मद्देनजर साइबर सुरक्षा और डाटा गोपनीयता को प्राथमिकता देना अर्बन बैंको के लिए जरूरी हैं।
सम्मेलन में देश भर से आए प्रतिनिधियों में चुनिंदा बैंक प्रतिनिधियों को अलग अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के फलस्वरूप स्मृति चिन्ह प्रमाणपत्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित करने की कड़ी में डा सेठिया को बेस्ट चेयरमैन सम्मान और प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी को यंग वूमेन लीडर सम्मान प्रदान किया गया।
बैंक को मिले सम्मान पर उपाध्यक्ष शिव नारायण मांधना प्रबंधन मंडल अध्यक्ष दिनेश सिसोदिया, निदेशक रंजीत सिंह नाहर, बाल किशन धूत बाबर मल मीणा, हरीश आहूजा, राधेश्याम आहूजा, दीप्ति सेठिया डाड,हेमंत शर्मा, नितेश सेठिया कल्याणी दीक्षित व राजेश काबरा सहित प्रबंधन मंडल सदस्यो द्वारा राष्ट्रीय फेडरेशन व एकमे ग्रुप द्वारा बैंक को प्रदत्त सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर हर्ष व्यक्त किया गया।