BREAKING NEWS
HOROSCOPE TODAY : वृषभ सहित इन 4 राशि वालों को मिलेगी.. <<     VIDEO NEWS: भाजपा नीमच जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल.. <<     नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की ओर से समस्त.. <<     BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2025, 2:35 pm
BIG NEWS : गिरगिट, भैंस के आगे बीन अब शरीर पर पत्ते लपेटकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, आदिवासियों पर अत्याचार का आरोप, वन अधिकार के पट्टे देने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। कांग्रेसी विधायक सत्र के तीसरे दिन शरीर पर पत्ते लपेटकर पहुंचे। कांग्रेस ने आदिवासियों पर अत्याचार का आरोप लगाया और विधानसभा में गांधी जी की प्रतिमा के पास बैठकर प्रदर्शन किया। विपक्ष ने कहा कि जंगलों से आदिवासियों को बेदखल किया जा रहा है। वन अधिकार के पट्टे देने की मांग की है।


विधानसभा में प्रश्नकाल
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज बुधवार को तीसरा दिन है। सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। सरकार 4 संशोधन विधेयक भी पेश करेगी। इससे पहले प्रश्नकाल हुआ। आइए जानते हैं किस विधायक ने क्या सवाल पूछे है


भाजपा विधायक हरिशंकर ने कहा कि मंत्री ने स्वीकार किया है कि टेंडर में गड़बड़ी है। अमान्य में पाया गया है फिर भी उसको काम दिया गया। फर्म के नाम से फार्म के नाम से डॉक्यूमेंट सबमिट नहीं किया, इसमें बहुत बड़ी गड़बड़ी है। विभाग में घुमा फिरा कर जवाब दिया। मंत्री नारायण सिंह पवार ने कहा कि सभी उपस्थित निविदा कारों की जानकारी दी, सभी निविदाकार पात्र पाए गए। पहली बार 7 करोड़ का टेंडर हुआ था। इस बार 24 करोड़ का राजस्व सरकार को मिला है।


मंत्री नारायण ने कहा कि इसमें सभी नियम प्रक्रिया में पालन किया गया, इसमें जांच कोई जरूरत नहीं है। विधायक ने मांग की है कि जिन व्यक्तियों को ठेका दिया गया है, उनका ठेका निरस्त किया जाए पात्र व्यक्तियों को काम दिया जाए। बिल्कुल भी नियम प्रक्रिया के अनुसार हुआ नहीं है। जांच की मांग को लेकर बीजेपी विधायक हरिशंकर खटीक अड़ गए। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष महोदय मेरी विनती और प्रार्थना है।


पट्टे पर हंगामा
प्रीतम लोधी ने कहा कि 30 साल से कांग्रेस विधायक का सरकारी जमीनों पर कब्जा है। वन विभाग की जमीनों पर कब्जा है। वह भी मैंने पत्र कलेक्टर को लिखा है। कांग्रेस के विधायक रहे 5000 बीघा पर कब्जा है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब आदिवासियों को छोटा सा ताजमहल दिया है।


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि 20 साल से आपकी सरकार है। सरकार जेसीबी चला रही हैं, आदिवासियों को पट्टे नहीं दिए जा रहे हैं, इस पर सरकार को विचार करना चाहिए। मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने इतने पट्टे नहीं दिए जितने बीजेपी की सरकार ने दिए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं आपको जवाब दे दूंगा, सरकार ने कितने आदिवासियों को पट्टे से हटाया है झूठी बात की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE