BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: भाजपा नीमच जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल.. <<     नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की ओर से समस्त.. <<     BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2025, 3:50 pm
KHABAR : अवैध बांग्लादेशियों, रोहिंग्या घुसपैठियों पर कार्रवाई की मांग, खंडवा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने रैली निकाली, जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की अपील, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रवीण तोगड़िया फोटोयुक्त बैनर तले रैली निकाली। कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन अपर कलेक्टर काशीराम बड़ौले को सौंपा हैं।


परिषद ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग करते हुए अवैध रूप से देश में बसाए गए बांग्लादेशियों और रोहिंग्या घुसपैठियों पर कार्रवाई के लिए कहा हैं।


कहा कि हिंदुओं के सभी त्योहारों पर देश के किसी न किसी हिस्से में या देश के किसी न किसी शहर में हमले होते हैं, शोभायात्राओं पर हमले होते हैं। पिछले दिनों में बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में दंगा हुआ, वहां हिंदुओं को मारा गया। पहलगाम में विशेष समुदाय ने सुनियोजित तरीके से आतंकी घटना को अंजाम दिया।


बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हुआ नरसंहार भी जनसंख्या में असंतुलन का ही परिणाम था। देश में बढ़ती हुई जनसंख्या का एक बड़ा कारण बांग्लादेशी व रोहिंग्या समुदाय के घुसपैठिए हैं।


परिषद ने कहा छांगुर जैसे विदेशी धन पर धर्मांतरण करने वाले सक्रिय गिरोह भी हिंदूओं की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। छांगुर जैसे लोगों के विरुद्ध ऑपरेशन चलाने की आवश्यकता है।


इन घटनाओं को देखते हुए वर्तमान समय में बहुसंख्यक हिंदू समाज अपने धार्मिक पर्वों, सांस्कृतिक मूल्यों एवं अस्तित्व पर लगातार हो रहे हमलों के कारण गंभीर संकट की स्थिति में है। अल्पसंख्यक कहलाने वाला विशेष समुदाय, जो अभी तेजी से बढ़कर 15 प्रतिशत होने पर ही हिंदूओं पर हमला करता है।


ऐसे विशेष समुदाय की बढ़ती संख्या हिंदुओं के लिए बहुत बड़ा खतरा बन गई है। देश में बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण आने वाले गंभीर खतरों को देखते हुए भारत सरकार को जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है।


कोई व्यक्ति एक या एक से अधिक पत्नियों से दो से ज्यादा बच्चे पैदा करता है तो उस पति पत्नी को आजीवन कारावास की सजा दीजिए। साथ ही उसके परिवार को मिलने वाली सभी शासकीय सुविधाओं को प्रतिबंधित करते हुए मताधिकार भी समाप्त किया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE