देवास। ज़िला चिकित्सालय में आज दो शव वाहन की सोगात मिली है इसको लेकर कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने इन निशुल्क शव वाहनों का निरीक्षण करने के बाद हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दोरान जिला चिकित्सालय सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन,आरएमओ, सहित चिकित्सालय स्टाफ मोजूद रहा।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि अब देवास जिले के सभी नागरिक जन को इसका लाभ मिलेगा अक्सर देखने में आता था कि जिले में शव को ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं हो पाती थी जिस कारण से आमजन बहुत परेशानी होते थे इससे सभी देवास जिले वासीयों को सेवाओं का लाभ मिलेगा। देवास में अस्पताल से घर ले जाने के लिए अब नागरिकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
आपको बता दें की लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों में 4 ओर शेष अन्य जिला चिकित्सालयों में 2 करिब 148 निशुल्क शासकीय शव वाहन सेवा का शुभारंभ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा किया गया है।
इस सेवा के शुरू होने से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को अपने स्वजन की अंतिम यात्रा सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में सहायता मिलेगी।