BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: भाजपा नीमच जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल.. <<     नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की ओर से समस्त.. <<     BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2025, 5:17 pm
KHABAR : बेतवा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, विदिशा में बाढ़ जैसे हालात, कई मंदिर डूबे, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, पढे़ खबर 

Share On:-

विदिशा। लगातार हो रही बारिश के कारण बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। भोपाल और रायसेन में भी हो रही भारी वर्षा के चलते नदी इस समय खतरे के निशान से महज 4 फीट नीचे बह रही है, जिससे जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।


बेतवा नदी पर बने छोटे पुलों पर पानी ऊपर से बह रहा है। चरण तीर्थ मंदिर जाने वाला रास्ता पानी में डूब जाने से पूरी तरह बंद हो गया है। मुक्तिधाम चारों तरफ से पानी से घिर गया है, जिससे अंतिम संस्कार जैसे जरूरी कार्यों में भारी परेशानी हो रही है।


कई मंदिर जलमग्न, निचले इलाकों में अलर्ट
नदी के तट पर स्थित कई मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। रंगई के बाढ़ वाले गणेश मंदिर तक पानी पहुंच गया है। शनि मंदिर से लेकर मवेशी बाजार तक नदी का पानी फैल चुका है, जिससे निचले इलाकों में दहशत का माहौल है।


लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने बेतवा नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। राहत कैंपों में भोजन, चिकित्सा और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


नदी किनारे जमा हो रहे लोग
नदी का रौद्र रूप देखने के लिए पुलों और किनारों पर भारी संख्या में लोग जमा हो रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को पानी में न जाने की सख्त हिदायत दी है। एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीमों को मौके पर तैनात किया गया है।


आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे या जलमग्न क्षेत्रों में जाने से बचें, और किसी भी आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1070 या 1079 पर तुरंत संपर्क करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE