सनावद। नगर में कृषि उपज मंडी के सचिव लक्ष्मण सिंह ठाकुर द्वारा लाइसेंसधारी अनाज व्यापारियों को नियमों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही व मनमाने टैक्स से व्यापारी परेशान हो रहे हैं। व्यापारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंडी सचिव के स्थानांतरण की मांग की है। व्यापारियों ने मंडी सचिव लक्ष्मण सिंह ठाकुर की मनमानी व नियम विरुद्ध टेक्स के सम्बंध में अपना पक्ष रखते हुए बात कही।
व्यापारियों ने बताया कि मंडी सचिव के द्वारा छोटी-छोटी विषयों को लेकर नोटिस जारी किए जा रहे हैं तथा 5 साल पुरानी जानकारियां व पर्चियां मांग कर हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है गौरतलाब है कि बीते दिनों मंडी कार्यालय में मंडी बोर्ड की उपसंचालक प्रवीणा चौधरी, एसडीएम सतनारायण दर्रा व तहसीलदार को मंडी के लाइसेंस धारी अनाज व्यापारियों ने मंडी सचिव की विवादस्पद कार्यशैली से भी अधिकारियों का अवगत कराया था। मंडी सचिव के द्वारा मंडी अधिनियम के विरुद्ध व्यापारियों से पांच गुना अधिक मंडी शुल्क की वसूली की जा रही है इसके अलावा मंडी सचिव द्वारा बड़े इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे पर्चियां को आधार बात कर नियम विरुद्ध तरीके से व्यापारियों का क्रय विक्रय बंद कर 5 गुना अधिक मंडी शुल्क का लिया जा रहा है। जिससे व्यापारी परेशान हो रहे हैं व्यापारियों ने जल्द से जल्द मंडी सचिव के स्थानांतरण की मांग की है। इस दौरान प्रेमचंद जैन, ताराचंद चाचारिया, दुलीचंद दीवान, विकास जैन, निकेश चांडक, नीरज माहेश्वरी सहित कई व्यापारी मौजूद थे।