BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2025, 7:21 pm
NEWS : अतिवृष्टि की चेतावनी के मद्देनज़र 31 जुलाई को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मौसम विभाग द्वारा जिले में आगामी दिनों में अति भारी वर्षा की संभावना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, चित्तौड़गढ़ द्वारा अवकाश की सिफारिश की गई थी।

इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष  आलोक रंजन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए दिनांक 31 जुलाई 2025 (बुधवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।


यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं पर लागू होगा। समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों का शिक्षकीय एवं प्रशासनिक स्टाफ यथावत कार्यरत रहेगा।


जिला कलक्टर द्वारा जिले के समस्त संस्था प्रधानों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। यदि कोई संस्था प्रधान आदेश की अवहेलना करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE