BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: भाजपा नीमच जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल.. <<     नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की ओर से समस्त.. <<     BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2025, 7:27 pm
NEWS : बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा जवान, ड्रोन पायलट एवं सुपरवाइज़र भर्ती कैंप का आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला रोजगार कार्यालय, चित्तौड़गढ़ के सहयोग से जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप, ग्रेटर नोएडा द्वारा भारत सरकार के पसारा अधिनियम 2005 के अंतर्गत 200 सुरक्षा जवान, 20 ड्रोन पायलट एवं 30 सुपरवाइज़र पदों पर भर्ती के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।


भर्ती अधिकारी ने बताया कि  01 अगस्त को पंचायत समिति, बेगूं में, 04 अगस्त को पंचायत समिति, गंगरार में, 05 अगस्त को पंचायत समिति, राशमी में, 06 अगस्त को पंचायत समिति, कपासन में, 07 अगस्त को पंचायत समिति, डूंगला में, 08 अगस्त को पंचायत समिति, निम्बाहेड़ा में, 11 अगस्त को पंचायत समिति, बड़ीसादड़ी में, 12 अगस्त को पंचायत समिति, भदेसर में, 13 अगस्त को पंचायत समिति, चित्तौड़गढ़ में तथा 14 अगस्त को पंचायत समिति, भोपालसागर में  11ः00 बजे से सायं 3ः00 बजे तक भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान/ड्रोन पायलट पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यतारू 10वीं पास, आयु सीमारू 18 से 45 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाईरू 168 सेमी तथा वजनरू 52 से 96 किलोग्राम होना चाहिए।


इसी प्रकार सुपरवाइज़र पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक डिग्री $ कंप्यूटर ज्ञान, आयु सीमारू 22 से 40 वर्ष, ऊंचाई 170 सेमी तथा वजनरू 55 से 80 किलोग्राम होना चाहिए।


आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को संबंधित पंचायत समिति सभागार में स्वयं उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को 10वीं की मार्कशीट की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। चयनित अभ्यर्थी को ₹250 रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। यह भर्ती कैंप सभी जिलों के युवाओं के लिए खुला है। इच्छुक उम्मीदवार स्वयं उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।


प्रशिक्षण एवं नियुक्ति
चयनित अभ्यर्थियों को जीडीएक्स ग्रुप के एन.आई.एम.टी कैंपस, परी चौक मेट्रो स्टेशन, ग्रेटर नोएडा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद राजस्थान एवं गुजरात के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में ₹18,000 से ₹20,000 मासिक वेतन पर स्थाई नौकरी प्रदान की जाएगी। 
साथ ही पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, फेमिली मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, लोन एवं प्रमोशन की सुविधा एवं ड्यूटी के दौरान रियायती दरों पर आवास एवं भोजन की व्यवस्था आदि सुविधाएँ भी दी जाएँगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE