भादवामाता। मालवा की वैष्णो देवी कही जाने वाली महामाया भादवामाता मंदिर में भक्तों द्वारा दान देने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को नीमच निवासी व्यवसायी मनोहरलाल अर्जनानी ने अपनी धर्मपत्नी लता देवी अर्जनानी की स्मृति में मंदिर पहुँचकर सहायक प्रबंधक मनीष दुबे को 2 लाख 100 रुपये की नगद राशि मंदिर विकास हेतु भेंट की।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी निरंजन नागदा, पुजारी अजय चौहान, पटवारी सहयोग अथॉरिटी से गोलू मोटवानी, कमलेश शर्मा, शुभम राठौड़ सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंदिर समिति एवं समाजसेवी निरंजन नागदा द्वारा दानदाता अर्जनानी का माता का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं माता की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति ने मंदिर के विकास कार्यों हेतु दान स्वरूप दी गई राशि के लिए अर्जनानी के प्रति आभार व्यक्त किया।
दान में प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर परिसर के विकास एवं सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा।