BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: भाजपा नीमच जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल.. <<     नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की ओर से समस्त.. <<     BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2025, 1:04 pm
BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में खाकी का बड़ा एक्शन, एक रात की कॉम्बिंग गश्त में मिली बड़ी सफलता, जब अलग-अलग थानों की टीमों ने दी यहां दस्तक तो हत्थे चढ़े 246 बदमाश, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देश पर दिनांक 30-31 जुलाई 2025 की दरम्यानी रात को जिलेभर में व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग गश्त की गई। इस दौरान मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, जिसमें कुल 246 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई में 146 स्थायी वारंटी एवं 93 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। साथ ही थाना वायडी नगर पुलिस ने तीन ईनामी उद्घोषित आरोपियों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें दो आरोपी 5000 और एक आरोपी 3000 का उद्घोषित इनामी था।

कॉम्बिंग गश्त का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने किया और पूरे अभियान की सतत मॉनीटरिंग करते हुए थाना मल्हारगढ़ का रात्रिकालीन आकस्मिक निरीक्षण भी किया। गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 66 निगरानी बदमाशों, 90 गुंडा/बदमाशों एवं 6 माफीबंद बदमाशों सहित कुल 162 निगरानी योग्य अपराधियों की गहन चेकिंग की गई।

इसके अतिरिक्त अवैध शराब के 45 प्रकरण दर्ज करते हुए 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 186 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 62,900 है, जप्त की। कॉम्बिंग गश्त अभियान में जिले के समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों के निर्देशन में 50 से अधिक गश्ती पार्टियों ने हिस्सा लिया, जिनमें कुल 500 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम को बधाई दी और बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE